Showing posts with label relationship. Show all posts
Showing posts with label relationship. Show all posts

Friday, October 26, 2018

एक अधूरा ख़्वाब

                                                       

उसकी आदत थी, वो कभी कुछ कहती ही नहीं ,
ईशारे तो दुर, वो कभी मुझे देखती ही नहीं  |
पास होकर भी, रोज दुर हों जाते थे हम |
दिलो से दिलो की, मुलाकात  हीं नहीं होती  |

सोचता था  हर रोज, की आज तो वो मुझें देखेगी जरूर |
इसलिए,  सज-सँवर कर निकल जाया करता था मैं हर रोज |
लेकिन,  कम्बक्त -ए-जिंदगी इतनी हसीन  भी कहाँ होती |
चेहरो से चेहरो, की मुलाकात हीं नहीं होती  |          

यार कहने लगे थे, अब छोड़ भी दे उसकों |
बस वो तेरी जिंदगी का, एक ख्वाब ही थी |
लेकिन, तस्वीर जो उसकी मेंने अपने दिल में छुपा रखी थी|
अब उसके सिवा किसी और से मोहब्बत  हीं नही होती |
                                                       
 उसका हँसना,उसका इतराना,उसका रूठना, उसकी हर अदा |
 आज भी सब कुछ जिंदा हैं,मेरे जेहन में इस कदर |
 बस अब वो नहीं हैं, उसकी वो  खट्टी-मिठी यादे हीं  हैं मेरे संग |
 क्योंकि, अब वो मुझें अकेला छोड़ किसी और केे संंग जो चली गई |
    💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔

©